फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। श्री गुरु नानक देव जी की 551वीं जयंती के अवसर पर गुरुओं के प्रेम, शांति, समानता और भाईचारे की शिक्षाओं को याद करते हुए राजकीय डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई ने संगोष्ठी का आयोजन किया। ‘श्री गुरु नानक देव जी का जीवन इतिहास और शिक्षाएं’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में पच्चीस से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लेकर सिक्ख धर्म के संस्थापक के जीवन इतिहास और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य ने संगोष्ठी की अध्यक्षता की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रितु कुमार शर्मा एवं प्रो. नेहा बंदराल की देखरेख में संगोष्ठी का समापन हुआ। साक्षी भाऊ, रितिका जसरोटिया और गुरजिंदर कौर ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि अन्य प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। संगोष्ठी का संचालन संस्कृत विभाग के डॉ. शुभ कुमार, भूगोल विभाग के डॉ. अमरीक सिंह और इतिहास विभाग के प्रोफेसर मनमोहन सिंह ने किया। वहीं इस मौके पर कॉलेज के वरिष्ठ संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें