फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से 13 मवेशी बरामद, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। सुजानपुर पुलिस ने माधोपुर के पास लगाए नाके के दौरान एक ट्रक से 13 पशु बरामद किए। पुलिस ने बेहड़ियां निवासी सैफ अली उर्फ शैंपू को नामजद किया, जबकि फरार ट्रक चालक(अज्ञात) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई श्यामलाल ने बताया कि उन्होंने टी प्वाइंट डिफेंस रोड पर नाका लगाया था। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि जम्मू-कश्मीर के नंबर का एक ट्रक तस्करी के लिए पशुओं को जम्मू-कश्मीर ले जा रहा है। इस दौरान सुजानपुर की तरफ से एक ट्रक आता दिखाई दिया।
ट्रक चालक ने पुलिस पार्टी को देख ट्रक को नाके से कुछ दूर पहले ही रोक दिया। इसके बाद ट्रक चालक तथा उसका एक साथी रेलवे लाइन की तरफ भागे। पुलिस ने उनका पीछा किया। लेकिन वह हाथ नहीं लगे। पुलिस ने जब ट्रक की जांच की, तो उसमें 13 मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने सैफ अली निवासी बेहड़ियां तथा एक अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें