फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर क्रिकेट क्लब ने प्रतियोगिता जीती

विज्ञापन
ढग्गर में क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी जीत की खुशी मनाते हुए। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिला के पहाड़ी उपमंडल बनी ढग्गर स्थित कूल स्टेडियम में जारी 2022 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिलावर क्रिकेट क्लब ने जीत का ताज अपने नाम किया है। बुधवार को खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जय शंकर बनी की टीम 36 रनों से पराजित हुई।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बिलावर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने 12 ओवर में 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जय शंकर बनी की टीम मात्र 114 रन ही बना सकी। जय शंकर बनी की टीम को 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 31 हजार के नगद इनाम वाली इस प्रतियोगिता में आयोजकों ने विजेता टीम को 19 हजार नगद और ट्राफी से सम्मानित किया। जबकि उपविजेता टीम को 12 हजार नगद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया। आयोजन कमेटी के योगेश्वर शर्मा ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग करने के लिए खिलाड़ियों व स्थानीय गणमान्य लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें