फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया के अंतर्गत दौड़े युवा

विज्ञापन
हरी झंडी देकर बटालियन को रवाना करती कॉलेज की प्राचार्य, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज में एनसीसी की चौथी बटालियन ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया। इसका उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निधि कोतवाल ने कॉलेज परिसर से बटालियन को हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

कॉलेज के एनओ पपिंदर कुमार के मार्गदर्शन में कुल 26 एनसीसी कैडेटों ने इस दौड़ में भाग लिया। दौड़ की शुरुआत कॉलेज परिसर से हुई, और आसपास के इलाकों से होते हुए इसका समापन कॉलेज परिसर में पहुंचकर हुआ। यहां प्राचार्य ने कैडेटों का स्वागत किया। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना की। वहीं, उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने की नसीहत देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपने जीवन शैली में शामिल करें। जितना हो सके, नशे से दूर रहें। क्योंकि, स्वस्थ युवा ही स्वस्थ समाज व स्वस्थ देश का निर्माण कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें