ब्लड डोनर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करते नगरी ब्लॉक के डीडीसी सदस्य संदी
- फोटो : KATHUA
कठुआ। सामाजिक कार्यों से जुड़ी जेके डोनर ब्लड समूह ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। समूह के स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान गत दिनों ऑनलाइन कराई गई पौधरोपण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर समूह के सदस्य व नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद सदस्य संदीप मजोत्रा ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। मजोत्रा ने बताया गत चार वर्ष पूर्व बनाई गई यह संस्था जरूरतमंद लोगों को खून उपलब्ध कराने के साथ-साथ कई तरह के सामाजिक कार्यों को भी करती आ रही है। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों की शिक्षा में मदद के साथ गरीब बेटियों के विवाह और राशन वितरण भी किया जाता है। ताकि, संस्था को ज्यादा से ज्यादा जन उपयोगी बनाया जा सके।