पोषण अभियान के तहत शहर के कॉलेज रोड पर जागरूकता रैली निकालते एनएसएस स्वयंसेवक, संवाद।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। पोषण माह अभियान और आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई ने पोषण रैली का आयोजन किया। रैली को कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. आसा राम शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
डिग्री कॉलेज परिसर से शुरू हुई रैली डीसी कार्यालय, पटेल नगर और शिवा नगर से होकर अंत में डीसी कार्यालय के पास भगत सिंह पार्क में संपन्न हुई। इस दौरान रैली में शामिल स्वयंसेवकों ने अपने हाथों में पौष्टिक आहार चार्ट पोस्टर कार्ड और नारे लगाते हुए आम लोगों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि लोगों को पौष्टिक भोजन की आदत अपनाने और जंक और फास्ट फूड से परहेज करने के बारे में शिक्षित करने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया है। कुपोषण और असंतुलित आहार मानवता के विकास के लिए सबसे बड़ा खतरा है। समाज से इस समस्या को मिटाने और कुपोषण के खतरे को कम करने के लिए देश भर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
रैली का आयोजन एनएसएस के प्रोग्राम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह, प्रो. ऋतु कुमार शर्मा और प्रो. नेहा बंदराल की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. जसविंदर सिंह, प्रो. अनूप शर्मा, डॉ पंकज गुप्ता, डॉ जोगबिंदर सिंह भी उपस्थित रहे।
पोषण अभियान के तहत निकाली जाने वाली जागरूकता रैली को रवाना करते प्रधानाचार्य प्रो. आसा राम शर्मा,- फोटो : KATHUA