फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो पशुशाला जली, 15 मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले के पहाड़ी बनी की संधी पंचायत के ककेल क्षेत्र में दो पशुशाला में बुधवार रात अचानक आग लग गई। आग से पशुशाला में बंधे 15 मवेशियों की मौत हो गई। हादसे से पशुपालकों को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे के बाद आग ने दो सगे भाइयों सुखदेव और वृंदावन की पशुशाला को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने तेजी पकड़ ली। देर रात की घटना होने के कारण जब तक लोगों को पता चलता आग काफी फैल चुकी थी। जिसके कारण लोगों के काफी प्रयास के बावजूद आग को रोका नहीं जा सका। देखते ही देखते आग ने पूरी पशुशाला को राख कर दिया। हादसे में दोनों भाइयों के मवेशियों की मौत हो गई। इस संबंध में सरपंच संदरून उत्तम चंद ने बताया कि आग लगने के बाद घटनास्थल पर राजस्व विभाग के साथ पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम ने दौरा कर नुकसान का जायजा लिया है। उन्होंने प्रशासन से दोनों पशुपालकों को उनके नुकसान के अनुसार राहत राशि दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें