फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में लगाए गए 150 पौधे

विज्ञापन
डिग्री कॉलेज परिसर में पौधरोपण करते युवा मोर्चा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। पर्यावरण संरक्षण के लिए भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा पौध रोपण अभियान का आगाज किया गया। बुधवार का राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए पौधरोपण किया और उनके संरक्षण की शपथ ली।
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान का नेतृत्व कर रहे जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो अखिल जसरोटिया ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में पर्यावरण का संतुलन खराब होने के कारण बाढ़ और सूखा जैसे हालत पैदा हो रहे है। धरती का लगातार बढ़ रहा तापमान हमारे लिए आने वाली चेतावनी है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। इसी को देखते हुए युवा मोर्चा द्वारा इस अभियान को शुरू किया गया है। कॉलेज परिसर में 150 पौधे रोपे गए हैं। संरक्षण की जिम्मेदारी भी उनके कार्यकर्ता खुद उठाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद इसी तरह का अभियान महिला डिग्री कॉलेज व अन्य स्थानों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें