कठुआ। बनी छिंज मेले के दौरान कस्बे सहित आसपास के इलाकों से चोरी हुई आधा दर्जन से अधिक बाइक की गुत्थी जल्द सुलझने जा रही है। बनी पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो नाबालिग हैं। मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। बनी पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर बनी डुग्गन मार्ग से चोरी की एक बाइक के साथ चोर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया है जो नाबालिग हैं।
मेले के दौरान बनी से मैदानी इलाकों की ओर ले जाते हुए चोरी की कुछ और बाइक भी पुलिस ने बरामद की हैं बनी के स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ समय से इलाके में बाइक चोरी की वारदातें लगातार बढ़ गई थीं पुलिस की कार्रवाई की लोगों ने सराहना की है। बनी थाना प्रभारी शाहनवाज गिरी ने बताया कि बाइक चोरी के मामलों की जांच फिलहाल जारी है। एक बाइक के साथ-साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो नाबालिग हैं। मामले में कुछ ओर बाइक की बरामदगी और अन्य लोगों की जांच जारी है।