जम्मू विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय ने बीए, बीकॉम चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की है। अभ्यर्थियों को 3 अगस्त तक विश्वविद्यालय की साइट पर जाकर एनरोलमेंट फार्म भरना होगा। इसके अलावा एग्जाम फार्म की 1000 रुपये फीस और प्रेक्टिकॉल की 770 रुपये फीस ऑनलाइन जमा करवानी होगी।
जिन छात्रों ने बीए, बीकॉम तीसरे सेमेस्टर के इंटिग्रेटड एसाइनमेंट में पास मार्क्स प्राप्त किए होंगे, वहीं छात्र चौथे सेमेस्टर का एनरोलमेंट फार्म भरने के योग्य होंगे। तीसरे सेमेस्टर में अपीयर हुए एक पेपर का छात्र के पास प्रमाण होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कसा जाएगा शिकंजा
विश्वविद्यालय द्वारा दी हुई जानकारी के मुताबिक एनरोलमेंट फार्म भरने के लिए छात्रों के पास पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर की मार्क्सशीट, रोल नंबर स्लिप और तीन फोटोग्राफ होने अनिवार्य होने चाहिए। अगर कोई छात्र निर्धारित तिथि तक एनरोलमेंट फार्म नहीं भरेंगे तो वह पांचवें सेमेस्टर में भी एनरोल्ड होने के योग्य नहीं होंगे।