फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा बढ़ाई, एक अगस्त से पुलिस अफसरों की छुट्टियां भी रद्द

Thu, 29 Jul 2021 07:59 PM IST
करिश्मा चिब अजय मीनिया, जम्मू

सार

लखनपुर से कानाचक बॉर्डर तक 40 स्पेशल टीमें तैनात। कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों में ड्रोन की चुनौती से निपटने के लिए खास तैयारी।
विज्ञापन
लखनपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए हैं। कठुआ के लखनपुर से लेकर कानाचक बॉर्डर तक पुलिस की करीब 40 स्पेशल टीमों को तैनात किया गया है। एक अगस्त से पुलिस अफसरों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। 15 अगस्त तक थानेदार, चौकी अफसर, डीएसपी स्तर के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में ही रहेंगे। किसी आपात स्थिति में ही छुट्टी पर जाएंगे।

विज्ञापन


बॉर्डर और संवेदनशील स्थानों के ड्रोन संभावित क्षेत्रों में रात के समय पुलिस की स्पेशल टीमों को तैनात किया गया है। इस बार स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा में कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों में ड्रोन एक बड़ी चुनौती है, जिससे निपटने के लिए खास तैयारी की गई है। जानकारी के अनुसार लखनपुर से लेकर कानाचक तक पुलिस की तकरीबन 30 से 40 टीमों को तैनात किया गया है। इनके साथ ही पुलिस का स्पेशल आपरेशन ग्रुप भी काम करेगा।

साथ ही बीएसएफ के साथ तालमेल बढ़ाकर भी काम होगा। यह टीमें पूरी रात ड्रोन संभावित इलाकों में नजर रखेंगी, ताकि जब भी कहीं पर ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो उस पर कार्रवाई की जा सके। आईजी जम्मू मुकेश सिंह का भी कहना है कि ड्रोन एक बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए तमाम कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कसा जाएगा शिकंजा

सीमांत इलाकों से जम्मू आने वाले रास्तों पर विशेष नाके
कठुआ के एसएसपी रमेश कोतवाल का कहना है कि ड्रोन संभावित क्षेत्रों में स्पेशल टीमों को तैनात किया गया है, ताकि ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखी जाए। बीएसएफ से भी बात की गई है। रात के समय विशेष गश्त होगी। दोमाना के डीएसपी कोशीन कौल का कहना है कि रात को सीमांत इलाकों से जम्मू को आने वाले रास्तों पर विशेष नाके स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


सुबह होगी विशेष जांच
सीमांत क्षेत्रों से जम्मू आने वाले वाहनों की सुबह कुछ वक्त के लिए विशेष जांच होगी। हालांकि पुलिस अफसरों ने यह समय नहीं बताया है, लेकिन एक कुछ समय ऐसा तय किया गया है, जिस वक्त स्पेशल चेकिंग होगी। पिछले कुछ सालों का आतंकी कनेक्शन और गतिविधियां देखकर यह समय तय किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें