ठंड में जरूरतमंदों को बचाने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से भावनाओं की गरमाहट मुहिम शुरू की गई है। इसका उद्देश्य ठंड से जरूरमंदों को बचाना है। इस पहल के तहत विवि परिसर में एक बॉक्स स्थापित किया गया है, जिसमें शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी गर्म कपड़े डाल रहे हैं। इन कपड़ों को बाद में जरूरमंदों में वितरित किया जाएगा।
कई साल से विवि का समाज कार्य विभाग इस मुहिम को चला रहा है। इसके अलावा पहले सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्रों के सहयोग से भी विभाग जनवरी माह में जागरूकता अभियान शुरू करने जा रहा है। जम्मू के गांवों और शहरों में इस अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पंथाचौक पर आधी रात बाद मुठभेड़, चार जवान घायल, तीन आतंकी ढेर
भावनाओं की गरमाहट एक मुहिम है। सर्दी से बचने के लिए इसके माध्यम से गर्म कपड़े एकत्र किए जा रहे हैं। इच्छानुसार विवि के छात्र और शिक्षक कपड़े जमा कर रहे हैं। अन्य लोग भी इस मुहिम में योगदान दे सकते हैं। 15 जनवरी के बाद विभाग गरीबों में कपड़े वितरित करेगा।
- डॉ. विनय कुमार, सहायक आचार्य और असिस्टेंट डीन, छात्र कल्याण, केंद्रीय विवि जम्मू