नागरिक सचिवालय श्रीनगर के कर्मचारियों को नए परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। ये कार्ड एसएसपी सुरक्षा सचिवालय की तरफ से कर्मचारियों से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जारी किए जाएंगे। सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से जारी किए गए आदेश के तहत नए परिचय पत्र के संबंध में सभी विभागों को नोडल अफसर नामित करने के लिए कहा गया हैं।
नोडल अफसर अतिरिक्त सचिव स्तर के रैंक के अधिकारी रहेंगे जोकि अपने संबंधित विभागों के कर्मचारियों के नाम, नागरिक सचिवालय में उनकी तैनाती स्थायी या अटैच, विभाग, पद, आवासीय पत्ता, फोन या मोबाइल नंबर और वाहन का नंबर की जानकारी एसएसपी सुरक्षा नागरिक सचिवालय को कर्मचारी के पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेजेंगे।
स्थायी कर्मचारियों को कार्ड जारी करने के लिए एक अफसर की तैनाती होगी। इन कर्मियों के कार्ज में क्यूआर कोड व तकनीकी सपोर्ट भी उपलब्ध होगा। जबकि सचिवालय के विभिन्न विभागों में अटैच स्टाफ के मामले में छह महीने के लिए वैध अस्थायी कार्ड जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का श्रीनगर दौरा: राहुल के समक्ष रखा गया प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी का मुद्दा
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कार्ड जमा कराने का आदेश
सचिवालय के जिन कर्मचारियों का तबादला हुआ हैं या रिटायर हो गए हैं उन्हें एसएसनी सुरक्षा नागरिक सचिवालय के पास अपने परिचय पत्र जमा करवाने को कहा गया हैं। पेंशन मामले व एलपीसी के लिए एसएसपी सुरक्षा की एनओसी अनिवार्य होगी। किसी कर्मचारी का पहचान कार्ड गुम हो जाता हैं तो ऐसे मामले में पुलिस रिपोर्ट के साथ साथ सरकारी ट्रेजरी में 500 रुपये जमा करवाने के बाद ही नया कार्ड बनेगा।