फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्लास्टिक यूज कम करने के लिए मिशन यूथ ने बनाया प्लास्टिक बैंक, इस तरह से होगा प्रयोग

Tue, 31 Aug 2021 03:56 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में प्लास्टिक प्रतिबंध के कार्यान्वयन में युवा निभाएंगे भूमिका।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लास्टिक के खिलाफ प्रदेश सरकार की जंग में मिशन यूथ बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है। पर्यटन व अन्य सार्वजनिक स्थलों से प्लास्टिक का उपयोग न हो इसके लिए मिशन यूथ प्लास्टिक बैंक बनाया है। इस बैंक में दस युवाओं को शामिल किया जाएगा और दो फेज में 50 पर्यटन स्थलों पर इसे शुरू किया जाएगा। इसमें युवा प्लास्टिक और पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध के कार्यान्वयन में प्रशासन के साथ काम करेंगे।

विज्ञापन


प्लास्टिक बैंक का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को पर्यावरण संरक्षण में शामिल प्लास्टिक मुक्त वातावरण तैयार करना है। इस पहल से प्लास्टिक का वैकल्पिक समाधान, पुनर्चक्रण किया जा सकेंगे। मिशन यूथ के सीईओ डॉ. शहीद इकबाल चौधरी ने कहा कि प्लास्टिक बैंक के तहत विभिन्न पर्यटन स्थलों पर छोड़े जा रहे प्लास्टिक कचरे को एकत्रित करना है ताकि वह पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा नहीं बने।

प्लास्टिक बैंक एक स्वैच्छिक समूह होगा जिसमें 10 युवाओं को शामिल किया जाएगा। इन युवाओं को कौशल और क्षमता निर्माण के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद युवाओं को प्लास्टिक और पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध के कार्यान्वयन के लिए लगाया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: मुबारक मंडी से रघुनाथ बाजार तक होगा सौंदर्यीकरण, जानिए क्या होगा खास बदलाव
विज्ञापन


इस योजना को 50 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दो फेज में शुरू किया जाएगा। इस योजना के तहत विभिन्न उत्पादों में प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण के लिए युवा समूहों के लिए बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके लिए बाजार से जुड़ाव प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें