फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: डॉक्टर-केमिस्ट गठजोड़ का भंडाफोड़ एमएस समेत दो डॉक्टरों को नोटिस 

Tue, 14 Dec 2021 03:04 PM IST
करिश्मा चिब अमित कुमार,  जम्मू

सार

अतिरिक्त मुख्य सचिव का एसएमजीएस में छापा, चिकित्सा अधीक्षक, डाक्टर से जवाब तलब। बिना डाक्टर की पर्ची के दवा देने वाली कोऑपरेटिव सोसायटी की दुकान पर भी होगी कार्रवाई।
 
विज्ञापन
एसएमजीएस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टर और दवा विक्रेताओं के बीच गठजोड़ का भंडाफोड़ हुआ है। जम्मू के प्रमुख जच्चा बच्चा अस्पताल (एसएमजीएस) में औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज ने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) समेत दो डॉक्टरों को नोटिस जारी किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव कोरे कागज पर डॉक्टर की ओर से लिखी दवा पर्ची और दुकान से ली गई दवा के बिल समेत संबंधित दस्तावेज साथ ले गए।

विज्ञापन


जम्मू कोऑपरेटिव होलसेल सोसायटी की दुकान के खिलाफ बिना डॉक्टर की पर्ची के दवा बेचने के मामले में कार्रवाई की जा रही है। कोविड महामारी के बीच सरकारी अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है। शिकायतें मिल रही थीं कि अस्पताल में दवाएं होने के बावजूद मरीजों-तीमारदारों को अस्पताल से बाहर जाकर दवाएं खरीदने को कहा जा रहा है। इन्हीं श्किायतों का संज्ञान लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव भारद्वाज ने शनिवार देर रात एसएमजीएस में औचक निरीक्षण किया।

इसके अगले दिन रविवार की देर रात अतिरिक्त मुख्य सचिव दोबारा एसएमजीएस में पहुंच गए। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने एक मरीज से पर्ची ली, जिस पर एक डॉक्टर द्वारा सामान्य कागज पर सिरिंज नाम से लिखकर बाहर से लाने को कहा गया था। मरीज ने अस्पताल के बाहर जम्मू कोऑपरेटिव होलसेल लिमिटेड की दुकान से दवा ली, जिसका उसे बिल भी दिया गया।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अनधिकृत पर्ची और मरीज से दुकान का बिल ले लिया। अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान इस कार्रवाई का पता चलने से पहले ही अतिरिक्त मुख्य सचिव संबंधित कागज साथ ले गए थे। अब चिकित्सा अधीक्षक से पूछा गया है कि दवाई की बाहर से खरीद कैसे जारी है। डाक्टर से भी जवाब तलब किया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने गांधीनगर अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया। 

यह भी पढ़ें- श्रीनगर हमला: एक और जवान शहीद, अनुच्छेद-370 हटने के बाद पहला बड़ा हमला, जम्हूरियत की मजबूती से बौखलाहट
विज्ञापन


दवाओं के लिए बाहर भेजने वालों पर कार्रवाई होगी: अतिरिक्त मुख्य सचिव 
अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा कि सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि आम मरीजों को सभी दवाएं अस्पतालों में उपलब्ध हों। डाक्टरों को भी अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं को मरीज की पर्ची पर लिखने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी अस्पतालों के बजाय बाहर से दवाएं खरीदने को कहने वाले डाक्टरों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें