महिला बाइकर के नाम से प्रसिद्ध प्रीति चौधरी युवतियों को सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए निशुल्क कोचिंग दे रही है। मिशन शक्ति के तहत सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए युवतियों को शैक्षणिक के साथ शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की मदद से 150 युवतियों को निशुल्क कोचिंग दी जा रही है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के सहयोग से शुरू किए प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवतियों, विशेष रूप से वंचित वर्ग की युवतियों को प्रशिक्षित करना है, जो सशस्त्र बलों में शामिल होने की इच्छुक हैं। इसमें उनके शारीरिक, मानसिक, शैक्षणिक योग्यता पर काम किया जाता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 150 युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को बुनियादी शारीरिक व्यायाम और परिचयात्मक सत्र की शुरूआत की गई है।
पुलिस और सहायक कर्मियों की निगरानी में इस पूरे कार्यक्रम को चलाया जा रहा है। मिशन शक्ति कार्यक्रम तीन महीने का है, जो सिर्फ युवतियों के लिए है। मिशन शक्ति इससे पहले भी कुछ कार्यों में भी शामिल है। इसमें महिला बाइक रैली, मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान, झुग्गियों में महिलाओं के बीच सेनेटरी नैपकिन वितरण, कोविड के दौरान मास्क और दवा वितरण, निराश पीड़ितों (विकलांग, गरीब और जरूरतमंद) के लिए मदद और न्याय की शुरुआत करना आदि शामिल है।