फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद प्रभावित 7186 को मिलेगी नौ करोड़ की वित्तीय सहायता

Wed, 15 Sep 2021 02:00 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला। बैठक में तय किया गया कि 683 अनाथों को 61.47 लाख रुपये की छात्रवृद्धि दी जाएगी। इसके साथ ही 6982 दिव्यांग लाभार्थियों को 8.43 करोड़ की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

 
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद प्रभावित 7186 पीड़ितों को वर्ष 2021-22 में 8.91 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता सीधे बैंकों को भेजी जाएगी। आधार से लिंक खाताधारकों को ही इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन


यह फैसला मंगलवार को आतंकवाद प्रभावितों, विधवाओं, अनाथों, दिव्यांगों तथा वृद्धों के पुनर्वास संबंधी कार्यकारी परिषद की मुख्य सचिव डॉ अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया। बैठक में तय किया गया कि 683 अनाथों को 61.47 लाख रुपये की छात्रवृद्धि दी जाएगी। इसके साथ ही 6982 दिव्यांग लाभार्थियों को 8.43 करोड़ की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: वंदे भारत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया जम्मू से कटरा का सफर, शेयर किया वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


1267 मोटर आधारित तिपहिया वाहन भी दिए जाएंगे। दिव्यांगों के मामले में चार महीने में सर्वे पूरा कर उन्हें आवश्यक उपरकणों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में वित्त, गृह, समाज कल्याण व उच्च शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव तथा केंद्र सरकार व सांप्रदायिक सौहार्द राष्ट्रीय फाउंडेशन के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें