फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई से जुड़े उपकरण के लिए समग्र शिक्षा देगा वित्त मदद

Tue, 31 Aug 2021 04:17 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में दिव्यांग बच्चों को वित्त सहायता देने के लिए समग्र शिक्षा ने 90 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है। इस वर्ष इन बच्चों को डीबीटी के तहत पैसा देगा। सरकारी स्कूली में पंजीकृत दिव्यांग छात्रों को यह मदद मिलेगी।
विज्ञापन
दिव्यांग बच्चे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में पढ़ रहे दिव्यांग बच्चों को घर में ही बेहतर शिक्षा देने के लिए समग्र शिक्षा विभाग दिव्यांग छात्रों को पढ़ाई से जुड़े विभिन्न उपकरण मुहैया करवाएगा। समग्र शिक्षा विभाग ने इसके लिए 90 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है। एक सितंबर से इन बच्चों को बैंक खाते में इसके लिए पैसा डालेगा। एस्कॉर्ट भत्ता के तहत इन छात्रों को यह वित्तय मदद दी जाती है।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार प्रति वर्ष नेत्रहीन, सेरेब्रल पॉलिसी, बौद्धिक विकलांगता, ऑटिज्म और एकाधिक विकलांगता से ग्रसित छात्रों को एस्कॉर्ट भत्ता के रूप में आर्थिक मदद देती है। इसके तहत प्रति बच्चों को 2500 रुपये दिए जाते हैं। समग्र शिक्षा विभाग इस वर्ष इन बच्चों को डीबीटी के तहत पैसा देगा। सरकारी स्कूली में पंजीकृत दिव्यांग छात्रों को यह मदद मिलेगी, जिसके लिए सभी जिलों से पंजीकृत छात्रों की बैंक व अन्य जानकारी जुटा ली गई है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: मुबारक मंडी से रघुनाथ बाजार तक होगा सौंदर्यीकरण, जानिए क्या होगा खास बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष के लिए 90 लाख रुपये के बजट को निर्धारित किया गया है, और एक सितंबर से लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसा डाला जाएगा। समग्र शिक्षा निदेशक दीप राज ने कहा कि इन बच्चों को पढ़ाई के लिए विशेष उपकरणों की जरूरत होती है। इसके लिए एस्कॉर्ट भत्ता के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी। एक सितंबर से बच्चों के खाते में पैसा डालने का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें