फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राजस्व विभाग में बर्खास्तगी लायक कर्मचारियों की सूची तलब

Sat, 25 Sep 2021 12:08 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मंडलायुक्त ने बेहतर प्रदर्शन न करने वाले कर्मियों की सूची सभी डीसी से तत्काल देने को कहा। सड़क, चौराहों के नाम शहीदों पर करने के लिए संशोधित सूची भी मांगी।
 
विज्ञापन
राघव लंगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व विभाग में कार्यरत अवांछित कर्मचारियों की सूची मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने तत्काल तलब की है। उन्होंने सभी डीसी को निर्देश दिए कि सरकार के निर्देशों के अनुरूप तत्काल ऐसे कर्मचारियों की सूची सौंपें ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक में उन्होंने कहा कि ऐसे सभी कर्मचारियों के सत्यापन का कार्य तत्काल पूरा किया जाना चाहिए ताकि  बेहतर प्रदर्शन न करने वाले कर्मियों को नागरिक सेवा नियमावली 1956 के तहत बर्खास्त किया जा सके।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर ने ऐसे सभी कर्मचारियों का ब्योरा एकत्र करना शुरू किया है जिनकी आयु 48 साल हो या फिर उन्होंने 22 साल की सेवा पूरी कर ली है। इसके लिए जिलास्तर पर स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी ऐसे कर्मचारियों की बर्खास्तगी के लिए नाम प्रस्तावित करेगी। बैठक में मंडलायुक्त ने सभी डीसी को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक तत्काल कर सूची तैयार करने को कहा।

सभी डीसी ने बताया कि ऐसे कर्मचारियों को चिह्नित करने का काम चल रहा है। एक अन्य बैठक में उन्होंने सभी डीसी को स्कूलों, सड़क, चौराहों का नाम शहीदों तथा प्रमुख नागरिकों के नाम पर करने से संबंधित संशोधित सूची देने को कहा। उन्होंने पंचायती राज संस्थानों के परामर्श से अपडेटेड लिस्ट जल्द से जल्द भेजने को कहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नागरिक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख निदेशालय के एडीजी पहुंचे एनसीसी ग्रुप मुख्यालय
विज्ञापन


जिले में सभी पंचायत हलकों में ग्राम सभा की बैठकें
जिले में सभी पंचायत हलकों में ग्राम सभा की बैठकें 26 सितंबर को होंगी। एसीआर ने बताया कि पंचायत स्तर पर ठेकेदारों के पंजीकरण की प्रक्रिया, ठेकेदारों से पंजीकरण के लिए प्राप्त आवेदनों तथा ई-टेंडर वाले कामों की सूची प्रदर्शित करने से जुड़े मुद्दों पर विचार होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें