जम्मू-कश्मीर और लद्दाख निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल रंजन महाजन ने कश्मीर घाटी के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। श्रीनगर दौरे के दौरान वह एनसीसी ग्रुप मुख्यालय पहुंचे और एनसीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने श्रीनगर के एनसीसी कैडेटों से भी मुलाकात की। उन्हें अच्छे नागरिक बनने और भविष्य में सफल प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
मेजर जनरल रंजन महाजन ने गुरेज सेक्टर के दावर में एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का दौरा किया। कश्मीर घाटी में एनसीसी कैडेटों के प्रशिक्षण ने प्रतिरोधी कोरोना वातावरण के बीच एक सक्रिय और गतिशील मोड़ लिया है। जम्मू-कश्मीर की 3सी बटालियन ने गुरेज में एनसीसी कैंप आयोजित किया। इस शिविर में हंदवाड़ा, बारामुला, उड़ी, बांदीपोरा, गुरेज, सोपोर, अनंतनाग, पुलवामा, काजीगुंड और जम्मू से एनसीसी के 175 कैडेट्स ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मिलने में देरी से वाहन चालक परेशान
गुरेज में सुरक्षाबलों ने सुरक्षा और रसद सहायता प्रदान करके इस शिविर के संचालन की सुविधा प्रदान की। इस दौरे के दौरान एनसीसी कैडेटों ने एडीजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एडीजी ने युवा कैडेटों द्वारा छोटे हथियारों से की जाने वाली फायरिंग का निरीक्षण किया। इसके बाद एडीजी ने हब्बा खातून पर्वत के बेस पर कैडेटों की परेड देखी। एडीजी ने कैडेटों से बात की और उन्हें अच्छे नागरिक बनने और भविष्य में सफल प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
एडीजी ने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी कैडेटों को सम्मानित और पुरस्कृत भी किया। एडीजी एजीएस दावर के नव नामांकित कैडेटों से मिले। उन्हें सीमावर्ती इलाके गुरेज में एनसीसी के विस्तार के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस बीच कैंप फायर के दौरान एनसीसी कैडेटों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।