फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राजोरी में मारे दो आतंकियों में से एक पासपोर्ट पर गया था पाकिस्तान

Tue, 10 Aug 2021 10:48 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

शोपियां का रहने वाला था रमीज, 2018 में पाकिस्तान जाने के बाद अब घुसपैठ से लौटा था।
विज्ञापन
पाकिस्तान का पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकियों में से एक आतंकी शोपियां का रहने वाला था, जो पासपोर्ट व अन्य वैध दस्तावेजों के आधार पर पाकिस्तान गया था। राजोरी पुलिस अधीक्षक शीमा नबी कस्बा ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-ताइबा के थे।

विज्ञापन


इनमें शामिल रमीज अहमद तांतरे पुत्र मोहम्मद यूसुफ तांतरे शोपियां जिला के रामनगरी इलाके का निवासी था। एसपी कस्बा ने कहा कि रमीज वर्ष 2018 में पासपोर्ट के जरिये पाकिस्तान गया था। इसके बाद उसके भारत आने की कोई सूचना या प्रमाण नहीं मिले हैं। दूसरे आतंकी की अभी तक पहचान नहीं की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लाल चौक से ग्रेनेड के साथ एक आतंकी गिरफ्तार, जांच जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन की नेतृत्व करने वाली एसपी शीमा ने कहा कि छह अगस्त को राजोरी के पंगाई क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से सामना हुआ, जिन्हें मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में असलहा बरामद किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें