फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: साफ मौसम से दिन का तापमान सुधरा, बुधवार से बारिश-बर्फबारी के आसार

Mon, 31 Jan 2022 11:40 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू

सार

जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ हल्के बादल छाए रहे। इससे ठंड का अहसास होता रहा। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 20.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरवरी के शुरू में मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार दो से चार फरवरी तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी। तीन फरवरी को मौसम अधिक खराब रहेगा। खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हो सकता है। इस बीच सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की धूप के साथ बादल छाए रहे। मौसम खुलने से दिन का तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री ऊपर चला गया है।

विज्ञापन


जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ हल्के बादल छाए रहे। इससे ठंड का अहसास होता रहा। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 20.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.0, बटोत में 1.3, कटड़ा में 7.0 और भद्रवाह में माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में शरीर जमा देने वाली ठंड जारी है।

Trending Videos
विज्ञापन

कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात का तापमान शून्य से नीचे

लेह में दिन का तापमान माइनस 0.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का पारा माइनस 1.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में रात्रि में अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में बीती रात का तापमान माइनस 1.6, पहलगाम में माइनस 4.8 और गुलमर्ग में माइनस 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें