दो मुठभेड़ों में मारे गए पांच आतंकी, यह बड़ी सफलता- आईजीपी
कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट के अनुसार आईजीपी ने कहा, ''पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकी संगठनों- लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जेईएम के पांच आतंकी पिछले 12 घंटों में हुईं दो मुठभेड़ों में मारे गए। मरने वालों में जैश कमांडर जाहिद वानी और एक पाकिस्तानी आतंकी भी था। यह हमारे लिए बड़ी सफलता है।''
चार आतंकी पुलवामा में जबकि एक आतंकी बडगाम में मारा गया
पुलिस के अनुसार, चार आतंकी पुलवामा जिला के नाइरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में ढेर हो गए। उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। तलाशी अभियान जारी है।
पुलिस ने बताया कि हालांकि बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ क्षेत्र में सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। उसके पास से एक एके-56 समेत अन्य हथियार बरामद हुआ है। तलाशी अभियान जारी है।