देश सहित प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने से मां वैष्णो की पवित्र यात्रा में इजाफा होता जा रहा है। शनिवार शाम सात बजे तक करीब 15 हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। वहीं, मूसलाधार बारिश और त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने से दोपहर एक बजे तक हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही, जिस कारण यात्रियों को मौसम साफ होने का इंतजार करना पड़ा है।
बारिश के बाद भवन सहित कस्बे में तापमान में कुछ गिरावट आई है। दिन के समय ही भक्तों को भवन की और प्रस्थान करते देखा गया। दिनभर धर्मनगरी, यात्रा मार्ग और भवन मां के जयकारों से गूंजता रहा है। बरसात शुरू होते ही मां के भक्तों को गर्मी से काफी निजात मिली है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को जहां 13 हजार भक्तों ने मां की पवित्र पिंडियों के दर्शन किए थे।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आधे घंटे की बारिश से जलभराव, निचले इलाकों में लोगों के घरों में जा घुसा पानी
वहीं शनिवार को शाम सात बजे तक 15 हजार के करीब भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। इसके अलावा मूसलाधार बारिश और त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने से दोपहर बाद एक बजे तक हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही, लेकिन बैटरी कार और रोपवे सेवा बहाल रही।