फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: महबूबा ने पुंछ, राजोरी में पार्टी की गतिविधियां बढ़ाने के दिए निर्देश

Sat, 10 Jul 2021 09:34 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक, पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती के लिए कहा। दिवंगत पार्टी नेताओं के घर जाकर परिजनों को दी सांत्वना।
 
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू दौरे के दूसरे दिन शनिवार को पुंछ और राजोरी के जिलाध्यक्षों व अन्य पार्टी नेताओं के साथ लंबी बैठक कर उन्हें गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए। महबूबा ने राजोरी, पुंछ के नेताओं से कहा कि पीडीपी के लिए इन दोनों जिला का खास महत्व हैं। ऐसे में पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाए।

विज्ञापन


महबूबा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की जम्मू में 12 जुलाई को बैठक बुलाई है। बैठक में अपनी अगली रणनीति का खुलासा करेंगी। परिसीमन आयोग से बैठक का बहिष्कार करने के अलावा अनुच्छेद 370 की बहाली तक चुनाव न लड़ने सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर पार्टी नेताओं में अंदरखाते असंतोष को देखते हुए महबूबा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक अपने दौरे के आखिरी चरण में रख रही हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर शिक्षा: 2500 युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की मुफ्त कोचिंग देगा मिशन यूथ
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार को महबूबा मुफ्ती पार्टी के दिवंगत नेताओं के घर पर गईं, जिनका हाल ही में स्वर्गवास हुआ है। वह जानीपुर स्थित भवानी नगर में रिटायर्ड जज सरंगल के घर गईं और परिजनों से सांत्वना प्रकट की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें