फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: घर पर ही नए साल के स्वागत की तैयारी, कोविड पाबंदियों में फीका रहेगा नए साल का जश्न  

Fri, 31 Dec 2021 12:00 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

होटलों और रेस्तरां में न के बराबर होंगे सार्वजनिक कार्यक्रम। शहर के होटलों में भी सार्वजनिक स्तर पर नए साल के जश्न के कार्यक्रमों की न के बराबर तैयारी की गई है। रात्रि कर्फ्यू के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस द्वारा सख्ती की जाएगी।
 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल भी नए साल का सार्वजनिक जश्न फीका ही रहेगा। जम्मू में ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें शुक्रवार रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक पूर्व की तरह रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। शहर के होटलों में भी सार्वजनिक स्तर पर नए साल के जश्न के कार्यक्रमों की न के बराबर तैयारी की गई है। रात्रि कर्फ्यू के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस द्वारा सख्ती की जाएगी। इस कारण घर पर ही परिवार के साथ नए साल का गर्मजोशी से स्वागत करने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन


शहर के प्रमुख होटलों में गुरुवार देर शाम तक नए साल के स्वागत के लिए कोई विशेष तैयारी नहीं की गई थी। आल जम्मू होटल एंड लगेज एसोसिएशन के प्रधान पवन गुप्ता ने बताया कि अभी तक नए साल के जश्न कार्यक्रमों के लिए जिला प्रशासन की ओर से रात्रि कर्फ्यू में उन्हें कोई छूट की जानकारी नहीं दी गई। हालांकि शुक्रवार को इस पर कोई रियायत दी जा सकती है। कोविड के कारण लगभग प्रमुख होटलों में सार्वजनिक स्तर पर बड़े कार्यक्रम भी नहीं हो रहे हैं।

देश के अन्य कई राज्यों में नए साल के कार्यक्रमों के लिए रात्रि समय में कुछ छूट दी गई है। वहीं, इस बार शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर भी सजावट नहीं की गई है। हालांकि इन सारी परिस्थितियों के बावजूद नए साल के जश्न के लिए बड़ी संख्या में युवाओं के रात्रि में बाहर आने की उम्मीद है। युवा राहुल शर्मा ने कहा कि नए साल के जश्न के लिए उन्होंने अपने दोस्तों के साथ तैयारी की है। इसमें रात को एक जगह पर एकत्र होकर जश्न मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पंथाचौक पर आधी रात बाद मुठभेड़, चार जवान घायल, तीन आतंकी ढेर

पहले की तरह रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। सभी को कोविड नियमों का पालन करना चाहिए। सार्वजनिक जगहों पर भीड़ जमा करने से परहेज करना चाहिए। कोविड उपयुक्त व्यवहार को अपनाकर ही महामारी के नए स्वरूप से बचा जा सकता है। - सतीश शर्मा, एडीसी जम्मू
विज्ञापन


कोविड पाबंदियों का पालन किया जाएगा। शुक्रवार की रात को पुलिस वाहन अनाउंसमेंट कर लोगों को जागरूक करेंगे। रात्रि कर्फ्यू के दौरा सार्वजनिक गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। - चंदन कोहली, एसएसपी, जम्मू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें