पाकिस्तानी सेना, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर ए ताइबा कश्मीर में जिहाद के नाम पर आतंक फैलाने का जाल बुन रहे हैं। वहीं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को नजरबंद कर दिया गया है। उनके घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंद लगा दिया गया है। साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि लद्दाख को कश्मीर से जोड़ने वाली एशिया की सबसे लंबी जोजिला टनल को दिसंबर 2023 में तैयार कर लिया जाएगा।
पाकिस्तानी सेना, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर ए ताइबा कश्मीर में जिहाद के नाम पर आतंक फैलाने का जाल बुन रहे हैं। आतंकी संगठन मजबूर और गरीब तबके के युवाओं को टारगेट कर उनकी मजबूरी का फायदा उठाते हैं। यह खुलासा उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले बारामुला के उड़ी सेक्टर में दबोचे गए लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी बाबर ने किया है। आतंकवादी अली बाबर ने बताया कि उसके छह आतंकवादियों का समूह मुख्य रूप से पाकिस्तानी पंजाब का था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...........
विज्ञापन
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को नजरबंद कर दिया गया है। उनके घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंद लगा दिया गया है। दरअसल महबूबा मुफ्ती पुलवामा के त्राल में एक परिवार से मिलने की योजना बनाई थीं। इस परिवार ने आरोप लगाए थे कि सेना ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...........
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि लद्दाख को कश्मीर से जोड़ने वाली एशिया की सबसे लंबी जोजिला टनल को दिसंबर 2023 में तैयार कर लिया जाएगा। निर्माण एजेंसी को निर्देश दे दिए गए हैं। 26 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जोजिला टनल का उद्घाटन करवाया जाएगा। गडकरी ने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...........
विज्ञापन
कोविड चुनौतियों के बीच दिल का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। जम्मू कश्मीर में कोविड की दूसरी लहर के दौरान कई मामलों में देखा गया कि हृदय समस्याओं के कारण बिना इलाज ले रहे लोगों की घर पर ही मौत हो गई और अधिकांश इसे कोविड से हुई मौत समझते रहे। हार्ट अटैक के लक्षणों को नजरअंदाज करना ऐसे लोगों की जान पर भारी पड़ा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...........
कोविड के कारण डेढ़ साल से बंद पड़ी जेकेआरटीसी की अंतरराज्यीय बस सेवा मंगलवार को शुरू हो गई। फिल्हाल जम्मू से पठानकोट और अमृतसर रूट को शुरू किया गया है। इन दोनों रूट पर 16 के करीब बसों का परिचालन किया गया। एक अक्तूूबर से अन्य सभी अंतरराज्यीय रूट पर बसों को शुरू करने की तैयारी है। प्रदेश सरकार ने जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन को अंतरराज्यीय रूट पर चलने की अनुमति दे दी है। इस कड़ी में आरटीसी ने दो रूट पर बसों को शुरू किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...........