जम्मू-कश्मीर सरकार ने अपने छह कर्मचारियों को आतंकियों के साथ संबंध रखने और ओवरग्राउंड वर्कर के रूप में काम करने के लिए बर्खास्त कर दिया है। वहीं जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के मोहम्मद पोरा गांव में बुधवार सुबह एक साल पुराना शव मिला। साथ ही उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिसकर्मी की मंदिर में जबरन प्रवेश करने की कोशिश के दौरान गोली लगने से मौत हो गई।
जम्मू-कश्मीर सरकार ने अपने छह कर्मचारियों को आतंकियों के साथ संबंध रखने और ओवरग्राउंड वर्कर के रूप में काम करने के लिए बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्र सुरक्षा के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। इसी संबंध में कुछ समय पहले जम्मू-कश्मीर सरकार ने आदेश भी जारी किया था जिसमें देशद्रोहियों का समर्थन करने पर सरकारी कर्मचारियों की नौकरी जाने की बात कही गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें........
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के मोहम्मद पोरा गांव में बुधवार सुबह एक साल पुराना शव मिला। यह शव पिछले एक साल से लापता सेना की 162 बटालियन के राइफलमैन शाकिर मंजूर वागे का है। लापता सिपाही के पिता मंजूर अहमद वागे ने कहा कि उन्होंने शव की पहचान कर ली है और यह उनका बेटा शाकिर मंजूर ही है, जो पिछले साल लापता हो गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें........
उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिसकर्मी की मंदिर में जबरन प्रवेश करने की कोशिश के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। मृत पुलिसकर्मी की पहचान लंगटे हंदवाडा के रहने वाले अजय धर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह मंगलवार देर रात को जबरन मंदिर में जाने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान उसके सहयोगी ने उसे आतंकी समझकर उसपर गोली चला दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें........
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पटनीटॉप से सटे देवदार के जंगल में आर्मी एविएशन कोर का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट और को-पायलट शहीद हो गए। मंगलवार को सुबह शिवगढ़धार पर पाटियां गांव के जंगल में क्रैश हुआ यह हेलिकॉप्टर ऑपरेशनल एरिया क्लीयरेंस की उड़ान पर था। दुर्घटना में शहीद हुए पायलटों की पहचान पंचकुला के मेजर अनुज राजपूत (28) और नोएडा के मेजर रोहित कुमार (35) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें........
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को आईईडी के साथ चार स्टीकी बम बरामद किए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बमों को भरिराख के पास एक नदी के किनारे नष्ट कर दिया गया। इस मौके पर एसएचओ मंजूर कोहली के साथ एसडीपीओ मेंढर जेड ए जाफरी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें........