फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बड़ी खबरें: कई जिलों में एनआईए की छापेमारी, लाशों के बीच पड़े घायलों की चीत्कार से कांप उठे लोग

Fri, 29 Oct 2021 04:34 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कश्मीर संभाग के कई जिलोें में छापेमारी की है। सोपोर की हैदर कॉलोनी में राशिद मुजफ्फर गनी पुत्र मुजफ्फर अहमफ गनी और उमर अयूब डार पुत्र मोहम्मद अयूब डार के घर पर भी छापा मारा है। वहीं डोडा में हुए सड़क हादसे में 12 लोगों को जान नहीं गंवानी पड़ती अगर मेटाडोर के चालक ने यात्रियों की बात सुन ली होती। साथ ही जम्मू में पंडित प्रेमनाथ डोगरा, डॉ. पदमा सचदेव, कैप्टन तुषार महाजन, डिप्टी एसपी अमन ठाकुर के नाम होगा।
विज्ञापन
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर संभाग के कई इलाकों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कार्रवाई चल रही है। जांच एजेंसी की टीम ने बारामुला और श्रीनगर में भी छापा मारा है। बताया जा रहा है कि सोपोर की हैदर कॉलोनी में राशिद मुजफ्फर गनी पुत्र मुजफ्फर अहमफ गनी और उमर अयूब डार पुत्र मोहम्मद अयूब डार के घर पर छापा मारा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.............

विज्ञापन


जम्मू संभाग के डोडा में हुए सड़क हादसे में 12 लोगों को जान नहीं गंवानी पड़ती अगर मेटाडोर के चालक ने यात्रियों की बात सुन ली होती। यात्रियों ने बार-बार चालक से कहा कि वह धीरे चले, लेकिन उसने नहीं सुनीं। वाहन की स्पीड काफी थी। चालक ने ब्रेक लगानी चाही, लेकिन नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.............

जम्मू-कश्मीर में सरकारी स्कूलों, सड़कों व भवनों का नामकरण शहीदों व समाज के प्रमुख व्यक्तियों के नाम पर किया जाएगा। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद (एसी) की बैठक में ऐसे शहीदों व प्रमुख व्यक्तियों को चिह्नित किया गया। इन लोगों को सम्मान देने तथा उनके योगदान को याद करने के लिए यह फैसला किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.............
विज्ञापन


चिनाब वैली की सड़कें जानलेवा साबित हो रही हैं। पिछले पांच वर्षों की बात करें, तो डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिले में 706 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। चिनाब वैली में खराब सड़कें, ओवरलोडिंग, तीव्र मोड़ हादसों के मुख्य कारण बन रहे हैं। डोडा और किश्तवाड़ जिले में हो रहे सड़क हादसों में भारी जानमाल का नुकसान हो रहा है। ठाठरी से पुल डोडा तक के सड़क मार्ग पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन सड़क की हालत जस की तस है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.............

पारा गिरने के बावजूद डेंगू का डंक जारी है। पिछले दो दिन में प्रदेश में 83 नए डेंगू के मामले मिले हैं। इनमें अधिकांश मामले जिला जम्मू, कठुआ और सांबा में आए हैं। डेंगू के मामले बढ़ने के साथ मच्छरों के सफाए के लिए अभियान तेज किया गया है। जिला जम्मू में नए 27 डेंगू के मामले मिले हैं। इस जिले में सर्वाधिक 452 मामले मिल चुके हैं। इसी तरह कठुआ में 31 नए मामलों के साथ आंकड़ा 123 पहुंच गया है। सांबा में नए 22 मामलों के साथ अब तक 60 मामले मिल चुके हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.............

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें