महौल खराब होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका के बीच प्रशासन ने अरनिया अस्पताल में डॉक्टर रोहित कुमार की देखरेख में कम से कम 20 लोगों का स्टाफ तैनात कर दिए हैं ताकि गोलीबारी में जख्मी होने वाले लोगों का सही समय पर इलाज दिया जा सके।
शादियों के सीजन के चलते लोगों में भय
कुपवाड़ा में पांच आतंकी ढेर
इससे पहले आज ही उत्तरी कश्मीर के कुपावड़ा जिले में सुरक्षाबल एक बड़े आतंकी घुसपैठ को नाकाम करने में कामयाब रही। सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।
मामले को लेकर डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि सेना और पुलिस की तरफ से ऑपरेशन जारी है। घुसपैठ के लिए इस क्षेत्र से बार-बार कोशिश की जाती है। नियंत्रण रेखा के पार करीब 16 लान्चिंग पैड बनाए हैं। सेना और पुलिस की तरफ से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। आतंकियों की तादाद दिन व दिन घटती जा रही है। आने वाले दिनों में इनकी गिनती और भी कम होगी।
सैन्य अफसरों के साथ की बैठक
इससे पहले वीरवार को डीजीपी ने उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में सेना के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके अलावा उन्होंने नियंत्रण रेखा के करीब कुछ अग्रिम इलाकों का दौरा किया। इस दौरान कश्मीर जोन के एडीजीपी विजय कुमार, एसएसपी युगल मन्हास समेत पुलिस और सेना के अधिकारी उनके साथ रहे।