सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। आशंका है कि आतंकी वहां फंसे हुए हैं और रात के अंधेरे में भाग निकलने की फिराक में हैं। इस बीच सुरक्षाबलों ने इलाके में रोशनी के विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि दहशतगर्दों को भागने का मौका न मिले।
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चकुरा इलाके में बुधवार की शाम आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आशंका है कि आतंकी वहां फंसे हुए हैं और रात के अंधेरे में भाग निकलने की फिराक में हैं। इस बीच सुरक्षाबलों ने इलाके में रोशनी के विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि दहशतगर्दों को भागने का मौका न मिले।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने चाकूरा में शाम को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक स्थान पर छिपे आतंकियों ने फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद से वहां सन्नाटा है।