जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमित मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश में शनिवार को 116 नए संक्रमित मामले मिले, इसमें 85 मामले कश्मीर संभाग से हैं। राजधानी श्रीनगर में प्रदेश में सर्वाधिक मामले आने का सिलसिला जारी है। प्रदेश के छह जिलों में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। पिछले चौबीस घंटे में एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है।
श्रीनगर में कोविड संक्रमण का प्रसार जारी है। यहां 47 नए संक्रमित मामले मिले। प्रदेश में इसी जिले में सर्वाधिक 548 सक्रिय मामले हैं। जिले में अब तक 836 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। प्रदेश के जिला पुंछ, सांबा, कठुआ, उधमपुर, शोपियां, कुलगाम में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के तकनीकी संस्थान और जेयू में पढ़ने वालों को दी जा रही प्लेसमेंट, मिल रहे रोजगार के कई अवसर
जिला रियासी, रामबन, किश्तवाड़, राजोरी, गांदरबल, बांदीपोरा, अनंतनाग, कुपवाड़ा, बड़गाम और बारामुला प्रत्येक में दस से कम संक्रमित मामले मिले हैं। जिला डोडा और पुलवामा में 14-14 संक्रमित मामले मिले हैं। जिला जम्मू में 5 संक्रमित मामले मिले हैं।जम्मू कश्मीर में वर्तमान में 1327 सक्रिय मामले हैं।