फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मामले: जम्मू-कश्मीर में 116 कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Sat, 04 Sep 2021 08:36 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के छह जिलों में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। पिछले चौबीस घंटे में एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमित मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश में शनिवार को 116 नए संक्रमित मामले मिले, इसमें 85 मामले कश्मीर संभाग से हैं। राजधानी श्रीनगर में प्रदेश में सर्वाधिक मामले आने का सिलसिला जारी है। प्रदेश के छह जिलों में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। पिछले चौबीस घंटे में एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है।

विज्ञापन


श्रीनगर में कोविड संक्रमण का प्रसार जारी है। यहां 47 नए संक्रमित मामले मिले। प्रदेश में इसी जिले में सर्वाधिक 548 सक्रिय मामले हैं। जिले में अब तक 836 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। प्रदेश के जिला पुंछ, सांबा, कठुआ, उधमपुर, शोपियां, कुलगाम में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला।

यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के तकनीकी संस्थान और जेयू में पढ़ने वालों को दी जा रही प्लेसमेंट, मिल रहे रोजगार के कई अवसर
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला रियासी, रामबन, किश्तवाड़, राजोरी, गांदरबल, बांदीपोरा, अनंतनाग, कुपवाड़ा, बड़गाम और बारामुला प्रत्येक में दस से कम संक्रमित मामले मिले हैं। जिला डोडा और पुलवामा में 14-14 संक्रमित मामले मिले हैं। जिला जम्मू में 5 संक्रमित मामले मिले हैं।जम्मू कश्मीर में वर्तमान में 1327 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें