फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राजस्थान रोडवेज कर्मचारी आज करेंगे कार्य बहिष्कार, एक घंटे तक नहीं चलेंगी बसें

Tue, 18 Oct 2022 10:23 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों का दोपहर में एक बजे से दो बजे तक प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार करेंगे। दोपहर एक बजे से दो बजे तक बसों का संचालन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान रोडवेज - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रोडवेज कर्मचारी मंगलवार को कार्य बहिष्कार करेंगे। प्रदेश भर के सभी बस स्टैंड पर एक घंटे के लिए बस का संचालन नहीं होगा। रोडवेज कर्मचारी 21 सूत्री मांगों के लिए कार्य बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन

राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे द्वारा रोडवेज बचाओ-रोजगार बचाओ संकल्प के साथ प्रदेशव्यापी हड़ताल किया जा रहा है। हड़ताल के चौथे चरण के तहत मंगलवार को एक बजे से दो बजे तक कार्य बहिष्कार करेंगे।
कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली के छह दिन बचे हैं, बोनस-एक्स्ग्रेसिया तो दूर की बात है, अभी तक तो रोडवेज में अगस्त से सितंबर 2022 तक दो महीने के वेतन और पेंशन का भुगतान तक नहीं हुआ है। पिछले आठ माह में 500 से ज्यादा सेवानिवृत हुए कर्मचारी अपने बकाया परिलाभों की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें