फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: राजस्थान पुलिस पर रेत माफियाओं ने किया हमला, ट्रैक्टरों के नीचे कुचलने की थी कोशिश

Mon, 07 Feb 2022 01:15 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर

सार

एसपी ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब भी मिली है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से पुलिस दल पर चलाई गई गोलियों के खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पुलिस की एक टीम ने भरतपुर जिले में एक जांच चौकी पर रेत से लदी 20 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रोका। इसके बाद बालू माफिया के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और इस दौरान माफियाओं ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाब में पुलिस ने भी हमलावरों पर गोलियां चलाईं।

विज्ञापन


जवानों को थी कुचलने की कोशिश
इस मामले में भरतपुर के पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने जानकारी दी कि रेत माफिया सदस्यों ने न केवल पुलिसकर्मियों पर हमला किया, बल्कि उनके द्वारा चलाए जा रहे ट्रैक्टरों के पहियों के नीचे उन्हें कुचलने की भी कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने हमलावरों पर गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले दागे।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई
श्याम सिंह ने बताया कि कुछ देर तक चली गोलीबारी के बाद पुलिस ने चंबल नदी की बजरी लेकर धौलपुर से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया। आगे उन्होंने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में कुल सात राउंड फायरिंग की और आंसू गैस के तीन गोले दागे।
विज्ञापन


जब्त ट्रैक्टर में मिली 20 लीटर अवैध कच्ची शराब  
एसपी ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब भी मिली है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से पुलिस दल पर चलाई गई गोलियों के खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि वन अधिनियम, आबकारी अधिनियम, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें