फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में छह जिलों में 65 फीसदी मतदान, मतगणना चार सितंबर को

Wed, 01 Sep 2021 11:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बुधवार को छह जिलों में मतदान हुआ। इन जिलों में करीब 65 फीसदी वोट पड़े। नतीजे चार सितंबर को आएंगे।
 
विज्ञापन
ईवीएम(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के छह जिलों में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में बुधवार को करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन


भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाई माधोपुर और सिरोही जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू हुआ। राज्य चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस चरण में कुल 64.96 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


छह जिला परिषदों के कुल 200 सदस्यों और 78 पंचायत समितियों के 1,564 सदस्यों के चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ। पहले और दूसरे चरण के तहत क्रमश: 26 और 29 अगस्त को मतदान हुआ था। मतगणना 4 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर होगी। छह जिलों में एक जिला परिषद सदस्य और 26 पंचायत समिति सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें