फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Jodhpur : भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

Fri, 15 Apr 2022 08:03 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौके पर ही तो तीन की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। तीनों गंभीर घायलों को जोधपुर ले जाया गया है। 
विज्ञापन
जोधपुर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात एक बोलेरो आगे चल रही ट्रोला में जा भिड़ी। हादसे में एक ही परिवार की छह लोगों की मौत हो गई। चूरू निवासी परिवार नागाणा कुलदेवी के दर्शन के लिए जा रहा था।

विज्ञापन


बिलाड़ा के पास जुरली फांटा के पास रात करीब एक बजे एक ट्रोला और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायलों ने बिलाड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस का कहना है कि हादसा इतना भीषणा था कि बोलेरो का अगला हिस्सा ट्रोले के पीछे फंस गया। तीन लोग बोलेरो में बुरी तरह से फंस गए थे। उन तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग और चालकों ने अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन तीन घायलों की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


तीन घायल जोधपुर रेफर
वहीं घायल संजू कंवर और पवन सिंह को जोधपुर रेफर किया गया है, जबकि चैन सिंह का बिलाड़ा अस्पताल में ही इलाज जारी है। घायलों से मिलने जिला कलेक्टर मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचे।

हादसे में इनकी गई जान
चूरू निवासी विजय सिंह, उदय प्रताप सिंह, मंजू कंवर, प्रवीण सिंह, दर्पण सिंह और मधुकंवर की मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन


सीएम और सांसद दीया कुमारी ने किया शोक व्यक्त 
जोधपुर सड़क दुर्घटना को लेकर सीएम गहलोत ने शोक जताया है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि जोधपुर के बिलाड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें