रेल मंत्रालय ने गौरव ट्रेन के मापदंडों पर पैलेस ऑन व्हील चलाने की अनुमति प्रदान की है। निगम अध्यक्ष राठौड़ में रेल मंत्रालय से पैलेस ऑन व्हील पुरानी पॉलिसी के अंतर्गत प्रॉफिट शेयरिंग पर चलाने का पुन आग्रह किया है। राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया, रेल मंत्रालय ने भारत गौरव ट्रेन मापदंडों पर पैलेस ऑन व्हील चलाने की अनुमति प्रदान की है और निगम पैलेस ऑन व्हील्स को पटरियों पर लाने के लिए तैयारियों में जुट गई है।
उन्होंने बताया, रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार अजमेर यार्ड में पैलेस ऑन व्हील का आधुनिकरण सौंदरीकरण और साज-सज्जा का कार्य निगम ने प्रारंभ कर दिया है। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया, निगम की पैलेस ऑन व्हील्स शाही रेलगाड़ी का ठहराव अजमेर और बूंदी में भी होगा। पैलेस ऑन व्हील का पुराना बकाया रेल मंत्रालय को किस्तों पर ब्याज मुक्त भुगतान किया जाएगा।
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष, राज्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद का कांग्रेस से इस्तीफा देने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ग़ुलाम नबी आजाद को कांग्रेस से ही पहचान मिली थी और गुलाम नबी आजाद ऐसे समय पर छोड़ी है, जबकि कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के विदेश में हैं। गुलाम नबी आजाद का कांग्रेस छोड़ना मात्र अवसरवादिता है।