फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: BJP का आरोप-पेपर लीक करने वाले भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल, आरोपियों को कांग्रेस का है संरक्षण

Tue, 27 Dec 2022 08:03 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के चार साल के शासनकाल में 16 बार पेपर लीक हो चुके है लेकिन कांग्रेस सरकार ने आज तक निष्पक्ष जांच नहीं करवाई गई।
विज्ञापन
प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में लगातार बढ़ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर भाजपा कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। पेपर लीक को लेकर जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में आज कई प्रकार के माफिया पनप गए हैं। चाहे वह बजरी माफिया हो, भू माफिया हो या नकल माफिया हो, आज राजस्थान नकल माफियाओं का अड्डा बन गया है। 

विज्ञापन

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रेसवार्ता कर कहा कि बहुत मुश्किल से एक गरीब परिवार अपने खर्चो में कटौती कर बच्चों को पढ़ाते हैं। परिवार को उस युवा से आशा होती है कि अब घर की जिम्मेदारी उनके पढ़े लिखे युवा बच्चों पर होगी। इसी के अंतर्गत बच्चे अपने गांव-शहर से दूर जाकर प्रतियोगिता की तैयारी करते हुए लेकिन जब अंत में ऐसी नकल या फर्जीवाड़े के चलते युवाओं को निराशा हाथ लगती है। जिससे सिर्फ वह युवा ही नहीं बल्कि उसका पूरा परिवार जिसको उसपर एकमात्र आशा थी, उसपर पानी फिर जाता है। जिसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदार ऐसी भ्रष्ट सरकार ही है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के चार साल के शासनकाल में 16 बार पेपर लीक हो चुके है, यह तो वह मामले हैं, जो जनता के सामने आ गए निश्चित रूप से इसी से संबंधित कई ऐसे मामले होंगे जो आज तक नहीं आए।

राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि पेपर लीक करने वाले अपराधी भी राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल रहे है। इन अपराधियों को निश्चित रूप से कांग्रेस का राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। जिसके परिणामस्वरूप एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे है। भाजपा लगातार पेपर लीक मामलों को लेकर सीबीआई जांच की मांग की जाती रही है लेकिन कांग्रेस सरकार ने आज तक निष्पक्ष जांच नहीं करवाई गई। राजस्थान के शिक्षामंत्री बीडी कल्ला जैसा कहते है, वैसा कार्य करने की हिम्मत भी रखे। यह पेपर लीक मामला भाजपा कांग्रेस का मामला नहीं है, वरना यह तो युवाओं के जीवन और गरीब परिवार की दाल रोटी का सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें