फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर बवाल: 84 घंटे बाद कर्फ्यू में दो घंटे की ढील, असमाजिक तत्वों पर नजर

Mon, 11 Sep 2017 03:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कर्फ्यू के दौरान गश्त करते सेना के जवान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जयपुर में हुए बवाल के बाद 84 घंटों से जारी कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी गई है। रामगंज थाना इलाके में हुए बवाल में मारे गए युवक आदिल के शव को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया है। पुलिस के अनुसार हालात धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल के अनुसार ये ढील दोपहर 3.30 से शाम 5.30 के बीच दी गई है। ये राहत चारों थाना इलाकों में दी गई है। इस दौरान लोग बाहर आ निकले और उन्होंने जरूरत का सामान खरीद रहे हैं। बाजारों में एक बार फिर से चहल पहल देखने को मिली।

गौरतलब है कि कुछ घंटे पहले ही आदिल को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए सैंकड़ों लोग पहुंचे। इसके बाद अब हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब कर्फ्यू में दो घंटे की छूट दी गई। आदिल को दफनाए जाने के बाद अब माना जा रहा है कि हालात सुधरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन से रखी जाएगी चप्पे-चप्पे पर नजर

कर्फ्यू के दौरान जयपुर के सुभाष चौक का नजारा - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात रामगंज में हुए उपद्रव के बाद चार थानों, रामगंज थाना, गलता गेट थाना, माणक चौक थाना और सुभाष चौक थाना में कर्फ्यू लगाया गया था। अब दी गई  छूट के दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि असमाजिक तत्वों पर खास नजर रखी जा रही है।

इस दौरान ड्रॉन से भी नजर रखी जा रही है और पुलिस का भारी जाब्ता मौजूद है। इससे किसी भी तरह की आशंका से निपटा जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें