लोगों की जिंदगियां बचाने वाले अस्पताल में पैसों का ऐसा खेल चल रहा था कि पुलिस भी सन्न रह गई।
देहरादून और हरिद्वार पुलिस ने उत्तराखंड में एक बड़े किडनी रैकेट का खुलासा किया गया। लाल तप्पड़ क्षेत्र में चल रहे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में छापेमारी के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के एक डेंटल कॉलेज में स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर डॉक्टर उन्हें पैसों का लालच देकर किडनी निकाल लेते थे। कोलकता निवासी पीड़ित महिला कृष्णा दास और पुरुष शेख अली खान की शिकायत के बाद अस्पताल में चल रहे इस खेल का पर्दाफाश हुआ। उत्तरांचल डेंटल एंड मेडिकल कॉलेज के कैंपस में यह प्राइवेट हॉस्पिटल चल रहा था। जानकारी के मुताबिक इस हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन दूसरे नाम से किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर सप्तऋषि चौकी के पास पुलिस ने एक गाड़ी पकड़ी। जिसमें एक महिला और पुरुष को दिल्ली ले जाया रहा था। वहां उन्हें किडनी की पेमेंट मिलनी थी। पूछताछ में पता चला कि साढ़े तीन से चार लाख में किडनी बेची जाती थी।