मां की अंगुली थामे नानी के घर जा रही एक मासूम को एक हादसे ने मौत की नींद सुला दिया। अचानक एक डम्पर ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी, मां का हाथ छिटक गया और बच्ची हादसे का शिकार हो गई।
मामला सीकर जिले के नीमकाथाना सदर थाना इलाके का है। सदर थाना पुलिस के मुताबिक रायपुर निवासी गीता देवी देवी पत्नी कृष्ण कुमार बेटी आलिया के साथ ऑटो में सवार होकर पीहर बाड़लवास जा रही थी। जीर की चौकी के पास डम्पर ने ऑटो के टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया और आलिया पुत्री कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मां गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। घायल महिला को कपिल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां गीता देवी का इलाज जारी है। वहीं आलिया के शव को कपिल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। बाद में सूचना पर सदर थाना पुलिस मोके पर पहुंची और बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डम्पर को जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।