फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, रास्ते में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। दोस्त के साथ घर से गए एक युवक का शव खड़ंजे पर पड़ा मिला। पत्नी ने पति के दोस्त पर हत्या करने का आरापे लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। आरोपी घर से फरार है।
विज्ञापन

गांव पट्टी छज्जूपुर निवासी प्रियंका देवी ने पुलिस को बताया कि गांव कर्रखेड़ा का एक युवक उसके 30 वर्षीय पति शिवकुमार को शुक्रवार 11 बजे घर से बुलाकर ले गया था। उसने पति को जाने से रोका, लेकिन वह कुछ ही देर में लौटने की बात कहते हुए दोस्त संग चला गया। दोपहर साढ़े बारह बजे सूचना मिली कि उसके पति का शव गांव कर्रखेड़ा के पास देवकली जाने वाले रास्ते पर पड़ा है। इससे घर में कोहराम मच गया। शिवकुमार की पत्नी परिवारवालों के साथ रोते बिलखते मौके पर पहुंची। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रियंका का आरोप है कि उसके पति की गला दबा कर हत्या करने के बाद शव रास्ते पर फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। आरोपी घर से गायब है। बता दें शिवकुमार घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार की गुजर बसर करता था। शिवकुमार की मौत से पत्नी प्रियंका का रो रोकर बुरा हाल है। उसके कंधों पर तीन बच्चों 12 वर्षीय पुत्र राजन, 10 वर्षीय पुत्री रोली और छह वर्षीय पुत्र गौरव के पालन पोषण का दायित्व भी आ पड़ा है। इधर, एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि शिवकुमार को बुलाकर ले जाने वाले युवक की तलाश भी की जा रही है। उसके मिल जाने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही शिवकुमार की मौत की असलियत पता लग सकेगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें