फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टे में दांव पर थे एक करोड़ और कोहली पर थी निगाहें

Thu, 07 Sep 2017 03:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आरोपी
विज्ञापन
लंका फतेह करने वाली विराट सेना ने जीत का रिकॉर्ड भी कायम किया है। वहीं जीत के हीरो रहे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर आम दर्शकों के साथ सटोरियों की भी निगाहें रहीं। ऐसा देखने को मिला राजस्थान के उदयपुर में। यहां भारत-श्रीलंका के बीच हुए एकलौते टी-20 मैच पर सटोरियो ने एक करोड़ का दांव लगाया था। 
विज्ञापन


मैच की जीत-हार के अतिरिक्त विराट कोहली की परफॉर्मेंस पर भी बड़ा दांव लगाया गया। जानकारी के अनुसार हिरणमगरी थाना पुलिस ने बुधवार रात को रीको इंडस्ट्रियल एरिया से तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया। जहां तीनों सटोरियों के कब्जे से आरोपियों से एक लैपटॉप, एक एलईडी स्क्रीन, छह मोबाइल फोन के अलावा 1 करोड़ रुपए के सट्टे के लेनदेन के हिसाब के तीन रजिस्टर और कुछ पर्चियां भी बरामद की है।
विज्ञापन

यूं मारा फ्लैट पर छापा और मच गया हड़कम्प

फाइल फोटो।
थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि एक फ्लैट में कुछ लोगों के भारत-श्रीलंका मैच पर सट्टा लगाने की सूचना मिली थी। जिस पर डीएसपी भगवत सिंह हिंगड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस फ्लैट पर छापा मारा। जहां आरोपी भीम सिंह, अमर सिंह और महिपाल सिंह सट्टा लगाते नजर आए।

इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़कर मोबाइल, सट्टे के रजिस्टर व अन्य उपकरण बरामद कर लिए। उनसे पूछताछ कर तीनों रजिस्टर में अंकित मोबाइल नंबर और नाम के आधार पर उन लोगों तक पहुंचने की भी कोशिश कर रही है, जिन्होंने इस मैच में सट्टा लगाने के लिए इन तीनों आरोपियों से सम्पर्क किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें