आश्रम में मौजूद एक साध्वी को आधी रात अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। वारदात के बाद पुलिस हरकत में आई और अलग-अलग टीमें बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्यारे अभी पुलिस पकड़ से दूर है।
यह मामला है राजस्थान में अलवर जिले के मुंडावर थाना इलाके का है। जहां भगोला गांव में आश्रम में कल भजन कीर्तन का कार्यक्रम था। इसी दौरान साध्वी भी इसी भजन कीर्तन में शामिल हुई थी। इसके बाद वहीं ठहर गई। आज सुबह साध्वी की कमरे में लहूलुहान हालत में लाश मिली। उनके सिर में गहरी चोटों के निशान थे। वारदात का पता चलते ही वहां सनसनी मच गई।
सूचना मिलने पर मुंडावर थानाप्रभारी और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद डॉग स्क्वायड, एफएसएल की टीम को बुलाया गया। मौका मुआयना करने के बाद शव को मुंडावर के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक साध्वी के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।