फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे ने हौंसला दिखाया, टॉयलेट में छिपे चोर को यूं पकड़ा

Wed, 12 Jul 2017 06:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एक चोर आज तड़के एक मकान में घुसा और टॉयलेट में छिप गया। ज्योंही घर की मालकिन ने उसे देखा तो वह चिल्ला उठी। उसके बाद जानिए क्या हुआ...
विज्ञापन


एक महिला ने हौंसला दिखाते हुए घर में घुसे चोर को दबोच लिया। इस दौरान चोर ने महिला के गले पर चाकू लगाकर चुप रहने और देसी कट्टे से सिर पर वार भी किया। घायल होने के बाद भी इस महिला ने हिम्मत नहीं हारी।  

यह वारदात भरतपुर जिले के सुभाष नगर कॉलोनी निवासी हरिओम शर्मा के मकान में हुई। वह दूरदर्शन केंद्र, डीग में सीनियर टेक्नीशियन है। कल रात वह ड्यूटी पर गए थे। तब उनकी पत्नी प्रभा शर्मा (45) और 13 वर्षीय बेटा घर पर थे। 
विज्ञापन


आज सुबह प्रभा देवी उठकर टॉयलेट गई तो वहां उन्हें एक व्यक्ति छिपा हुआ नजर आया। इस व्यक्ति ने प्रभा की गर्दन पर चाकू लगा दिया और वह धकेलता हुआ किचन में ले गया। यह व्यक्ति नशे में धुत था। प्रभा भी शोर मचाते हुए उससे मुकाबला करते हुए खुद को छुड़वाने के प्रयास किए। इस दौरान इस व्यक्ति ने देशी कट्टा निकाल लिया और उससे महिला के सिर पर वार किया। 
विज्ञापन

सिर फट गया, फिर बेटे के साथ मिलकर चोर को धरदबोचा

loot
बदमाश की ओर से किए इस हमले में महिला का सिर फट गया। इधर, मां के शोर मचाने पर 13 वर्षीय बेटा भी जाग गया। 

इसके बाद मां व बेटे ने मिलकर बदमाश अनूप को पटक कर दबोच लिया। उनके चिल्लाने पर पड़ोसी भी आ गए और बदमाश की जमकर धुनाई की। कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने इस बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम अनूप है और वह राजामंडी आगरा,उत्तरप्रदेश का रहने वाला बताया। उसने पुलिस को बताया कि चोरी के इरादे से प्रभा देवी के मकान की रैकी की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें