फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणप्पुरम गोल्ड लोन से 5 मिनट में लूटा 25 किलो सोना, चार बदमाशों ने की वारदात

Mon, 22 Jan 2018 04:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों का हुलिया - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
प्रदेश में आज दिनदहाड़े हथियारबंद चार बदमाश महज 5 मिनट में मणप्पुरम गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी में वारदात कर 25 किलो सोना लूट कर भाग निकले। वारदात से पुलिस महकमे और व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


लूटे गए सोने की कीमत करीब 6 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। गोल्ड लूट की यह बड़ी वारदात कोटा शहर के नयापुरा थाना इलाके में हुई। जहां मुख्य बाजार में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का आॅफिस है।

दोपहर करीब 1 बजे चार युवक गोल्ड लोन कंपनी में घुसे। तब वहां सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। ऐसे में मौका पाकर दो लुटेरों ने रिवॉल्वर निकालकर वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को धमकाया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग निकले

सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाश - फोटो : Vishnu Sharma
​लुटेरों ने कंपनी कर्मचारियों को एक जगह इकट्ठा कर बंधक बना लिया और रिवॉल्वर की नोंक पर कर्मचारी से चाबी छीनकर तिजोरी खोल ली। बाकी दोनों बदमाशों ने वहां रखा सोना एक बैग में भर लिया। करीब पांच मिनट में वारदात करने के बाद लुटेरे मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग निकले।

वारदात के बाद बैंक मैनेजर ने सायरन बजाया तब आसपास के लोगों को पता चला। सूचना मिलने के महज दो मिनट के भीतर ही नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी मिलते ही आईजी रेंज विशाल बंसल, एसपी कोटा अंशुमान भोमियां भी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई जिसमें चारों लुटेरों का हुलिया सामने आया। इस आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें