इन दिनों मासूम बच्चों का अपहरण करने वाली गैंग सक्रिय है। इस गैंग की एक वारदात एक सजग आॅटोचालक की वजह से टल गई।
प्रदेश में इन दिनों मासूम बच्चों के अपहरण के कई मामले सामने आए है। पिछले दिनों झुंझुनूं में तीन साल के बालक का अपहरण हुआ था। उसी तरह का एक मामला राजधानी जयपुर में आया। यहां पांच साल की बच्ची को अज्ञात युवक अपहरण कर ले गया।
जानकारी के अनुसार, राजधानी जयपुर के करणी विहार इलाके में करणी पैलेस रोड पर पांच साल की एक बच्ची रविवार को एक मैरिज गार्डन के पास तीन अन्य बच्चियों के साथ खेल रही थी।
तभी एक अज्ञात युवक वहां आया और उन बच्चियों से बातचीत कर पतंग दिलवाने के बहाने अपने साथ ले गया। कुछ दूर आगे जाकर तीन बच्चियां वापस लौट आई, लेकिन पांच साल की मासूम बच्ची को अज्ञात युवक अपहरण कर ले गया। तब बच्ची को गायब देखकर दादा दादी ने आसपास के लोगों को बताया।