फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट एंड रन मामला: बेकाबू कार ने भरे बाजार में बरपाया कहर, हादसा सीसीटीवी में कैद

Tue, 27 Feb 2018 06:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज: टक्कर से उछली मां—बेटी - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
राजधानी में एक बार फिर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार एक बेकाबू कार ने शहर के अति व्यस्त और भीड़भाड़ वाले बाजार में कहर बरपाया और स्कूटी सवार दो जनों को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर कार को मौके से भगाकर ले गया।
विज्ञापन


हिट एंड रन का यह मामला आज जयपुर में टोंक रोड स्थित बरकत नगर के किसान मार्ग बाजार में हुआ। जहां तेज रफ्तार कार एक्सीडेंट कर भाग निकली। सबसे बड़ी बात यह पूरा हादसा एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसे देखकर स्थानीय लोगों के भी रोंगटे खड़े हो गए। ये पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह स्कूटी सवार एक महिला अपनी बेटी के साथ किसान मार्ग बाजार से गुजर रही थी।
विज्ञापन

टक्कर मारते ही तेज कर दी कार की रफ्तार

इस तरह हुई कार व स्कूटी में टक्कर - फोटो : Vishnu Sharma
इस स्कूटी को उसकी बेटी चला रही थी। तभी सामने से तेज रफ्तार में एक कार आई। जिसने स्कूटी को सामने से टक्कर मारी और इसके बाद ड्राइवर वहां रुकने के बजाए कार को तेज रफ्तार में बाजार से भगाकर ले गया।

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मां व बेटी स्कूटी से हवा में उछली  और सड़क पर गिर पड़ी। वहीं, पीछे आ रहा एक अन्य स्कूटर सवार व्यक्ति भी कार की टक्कर से गिर  पड़ा। तब स्थानीय लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पहुंची बजाज नगर और दुर्घटना अनुसंधान इकाई पूर्व पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं हादसे में गंभीर घायल मां व बेटी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें