फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां विदेशियों ने सर्राफ की दुकान में की चोरी, सीसीटीवी में हुए कैद

Tue, 27 Feb 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आराघर में एक सर्राफ के यहां जेवरात खरीदने आए एक महिला समेत तीन विदेशियों ने बड़ी सफाई से सोने की नोज पिन का पत्ता उड़ा दिया।

विज्ञापन


पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

डालनवाला कोतवाली के आराघर क्षेत्र में धर्मेन्द्र रस्तोगी की सूर्या ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रविवार शाम छह बजे के करीब एक महिला समेत तीन विदेशी दुकान पर सोने की नोज पिन खरीदने आए।
 

विज्ञापन

एक नोज पिन खरीदकर 1600 रुपये का भुगतान कर दिया

money
सर्राफ ने उन्हें नोज पिन का पत्ता देखने को उपलब्ध करा दिया। विदेशियों ने सोने की एक नोज पिन खरीदकर 1600 रुपये का भुगतान कर दिया।

तीनों विदेशी नोज पिन लेकर वहां से चले गए। उनके जाने के काफी देर बाद सर्राफ को नोज का पत्ता गायब होने की जानकारी हुई।

सोमवार को इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। आराघर चौकी प्रभारी महीपाल रावत ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें